महिला पीआरडी जवान से मारपीट
संसू सीतापुर शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को पीआरडी जवान रीता देवी जिला अस्पताल में ड्यूटी पर थी।
By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 11:05 PM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 11:05 PM (IST)
सीतापुर : शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को पीआरडी जवान रीता देवी जिला अस्पताल में ड्यूटी पर थी। उनकी ड्यूटी पर्चा बनाने वाले काउंटर पर लगी थी। यहां पर वे महिलाओं की लाइन को दुरुस्त करवा रही थी। इसी बीच कुछ महिलाओं से कहासुनी होने लगी। देखते-देखते नौबत मारपीट की आ गई। लाइन में लगी महिलाएं पहले तो पीआरडी जवान से भिड़ी फिर उसकी चप्पल से पिटाई करने लगी। सूचना मिलते ही सीओ सिटी योगेंद्र सिंह महिला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विवाद कर रही महिलाओं को हिरासत में लिया। सीओ ने बताया कि इस संबंध में विवाद करने वाली तीन महिलाओं के खिलाफ मारपीट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें