दादी राणी सती का जन्मोत्सव मनाया
सीतापुर : कार्तिक नवमी पर शनिवार की शाम मारवाड़ी समाज ने कार्यक्रम किया। इस दिन नारायणी दादी का जन्म
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 10:45 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 10:45 PM (IST)
सीतापुर : कार्तिक नवमी पर शनिवार की शाम मारवाड़ी समाज ने कार्यक्रम किया। इस दिन नारायणी दादी का जन्म हुआ था। नवमी पर आर्य नगर स्थित राणी सती मंदिर में दादी राणी सती का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समाज की महिलाओं ने मंगलपाठ, भजन कीर्तन, केक काटकर व छप्पन भोग प्रसाद का भोग लगाया। सुप्रसिद्ध गायक अनुराग रोशन ने दादी का मंगलपाठ गायन किया। अंत में पटाखे व आतिशबाजी के साथ उत्सव का समापन किया। इस मौके पर रीना अग्रवाल, चंद्रकला अग्रवाल, मिली लाठ आदि ने दादी का गुणगान किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें