Move to Jagran APP

भाजपा की नीतियों से सब परेशान : जितिन

सीतापुर : देश व प्रदेश का किसान भाजपा सरकार से परेशान है। भाजपा की कोई नीति नहीं। सरक

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Jan 2018 09:50 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jan 2018 09:50 PM (IST)
भाजपा की नीतियों से सब परेशान : जितिन
भाजपा की नीतियों से सब परेशान : जितिन

सीतापुर : देश व प्रदेश का किसान भाजपा सरकार से परेशान है। भाजपा की कोई नीति नहीं। सरकार के निर्णय जनता को प्रभावित कर रहे हैं। युवा, किसान, मजदूर व आम लोग गलत नीतियों से नुकसान उठा रहे हैं। यह बात पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री व कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने सोमवार को पिपरी शादीपुर में आयोजित चौपाल में कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा भाजपा सरकार अपने वादों को पूरा नहीं कर रही। काम कम और शोर अधिक किया जा रहा है। इस समय सबसे अधिक किसान परेशान हैं। फसलों को गाय हानि पहुंचा रही हैं, लेकिन सरकार ने वादे के मुताबिक अभी तक गोशाला निर्माण तक नहीं किया। महोली तहसील में कंबल वितरण के दौरान क्या नैतिकता दिखी, सब जानते हैं। कहा कि जनविकास कौन कराए, आपस में ही झगड़े से फुर्सत नहीं है। उन्होंने सहियापुर, बराहमऊ, कपसा, सेज खुर्द, शिवराजपुर, पकरिया, पुरैना, पिसावां, नेरी आदि एक दर्जन से अधिक गांवों में चौपाल लगाई और लोगों की समस्याएं जानी। उन्होंने शिकायतें नोट की और कहा कि अधिकारियों से वार्ता कर इनका हल कराएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित, ज्ञानू शुक्ला, प्रताप ¨सह, मिश्रीलाल, आरके ¨सह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.