Move to Jagran APP

कांग्रेस ने विकास की राजनीति की : जितिन

सीतापुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को शहर में पार्टी पदाधिकारियों के घ्

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Jul 2018 10:14 PM (IST)Updated: Fri, 06 Jul 2018 10:14 PM (IST)
कांग्रेस ने विकास की राजनीति की : जितिन
कांग्रेस ने विकास की राजनीति की : जितिन

सीतापुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को शहर में पार्टी पदाधिकारियों के घर जाकर उनसे मुलाकात की और जन समस्याओं पर चर्चा की। जितिन प्रसाद ने कहा कि वह सदैव जन विकास व समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए वह सदैव आवाज उठाते रहते हैं। विकास कार्यो के लिए कभी समझौता नहीं किया।

loksabha election banner

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा झूठे वादों के साथ सत्ता हासिल करने वाली पार्टी ने जनता को छला है। काला धन वापस लाने का वादा सरकार भूल गई। जनता अब हकीकत समझ गई है। भाजपा ने देश के प्रत्येक नागरिक को धोखा दिया है। कांग्रेस ने सदा विकास की राजनीति की। उसने देश को हर क्षेत्र में विकसित किया। कांग्रेस ने सदैव जन विकास को प्राथमिकता दी। पूर्व मंत्री ने शहर में कई पदाधिकारियों के घर जाकर मुलाकात की और उनसे संवाद किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित, पूर्व विधायक हरीश बाजपेयी, पुष्पा भार्गव, सचींद्र मोहन कपूर, अनिल शुक्ला, अंजनी मिश्रा, गोमती देवी, तुफैल अंसारी, उत्कर्ष अवस्थी, संजय दीक्षित, रामकुमार ¨सह, मेराज खान आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.