Move to Jagran APP

प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस को मजबूत करें

कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पा की गई। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ. अम्मार रिजवी ने तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार गठित होने पर खुशी जताई और संगठन के आंतरिक ढांचे व बूथ प्रबंधन पर चर्चा की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 11:02 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 11:02 PM (IST)
प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस को मजबूत करें
प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस को मजबूत करें

सीतापुर: कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पा की गई। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ. अम्मार रिजवी ने तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार गठित होने पर खुशी जताई और संगठन के आंतरिक ढांचे व बूथ प्रबंधन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में मिली विजय का कारण चुनाव में गठबंधन न करना तथा कांग्रेस कार्यकताओं के सम्मान को बनाए रखना मुख्य वजह है। कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से बूथों को मजबूत करने में लग जाएं। 2019 में कांग्रेस की विजय निश्चित है। जनता का रुझान कांग्रेस की तरफ है। कांग्रेस ही आम जन की सच्ची हितैषी है। कार्यकर्ता बूथों को मजबूत करेंगे तो कांग्रेस ही केंद्र में सरकार बनाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवा कार्यकर्ता ही कांग्रेस का आधार है। युवा ने कांग्रेस का साथ देने का मन बना लिया है। तीन राज्यों में सरकार इसकी शुरुआत है। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। राजीव शर्मा, काशीराम भार्गव, सूबी खान, इरफान मंसूरी, अमरसेन चौधरी, निसार अहमद, राहुल रस्तोगी, रामकुमार ¨सह, मोहन लाल,सिराज अहमद, सत्तार, कृष्ण बिहारी आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.