Move to Jagran APP

बाल विवाह कुरीति के प्रति किया सजग

सीतापुर : महिला समाख्या के तत्वावधान में मूड़ाखुर्द पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम अ

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 12:07 AM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 12:07 AM (IST)
बाल विवाह कुरीति के प्रति किया सजग
बाल विवाह कुरीति के प्रति किया सजग

सीतापुर : महिला समाख्या के तत्वावधान में मूड़ाखुर्द पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों द्वारा गीत व नाटकों का मंचन किया गया। इसमें बाल विवाह, महिला ¨हसा, बाल श्रम के प्रति लोगों में जनजागरण किया गया। महिला समाख्या की ¨बदेश्वरी ने कहा कि महिला ¨हसा समाज के लिए कलंक हैं। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी मेधा का प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं पर ¨हसा ¨नदनीय है। सरकार ने अनेक कानून बनाकर महिलाओं को संरक्षण दिया है। महिलाएं समाज के लिए गौरव हैं। उनका सदैव सम्मान होना चाहिए। बाल विवाह सामाजिक बुराई है। इसके प्रति अभिभावक जागरूक हों। बाल विवाह बच्चों के जीवन के लिए खतरनाक है। बच्चों का विवाह सरकार द्वारा तय आयु पर ही होना चाहिए। बच्चों से बाल श्रम न कराएं। यह उम्र बच्चों के पढ़ने लिखने की होती है। बाल श्रम कोई कराता है तो श्रम विभाग को सूचित करें। इसके लिए कार्रवाई का प्रावधान है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा छह के अजीत, मधू, कक्षा सात की अनुराधा ने सही जवाब दिए। तीनों बच्चों को निरीक्षण भवन में गुरुवार को सम्मानित किया जाएगा। प्रधानाध्यापक प्रमोद ¨सह, विमला, का¨लद्री, शशि शुक्ला आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.