अटरिया में नहीं रुकतीं अनुबंधित बसें
सीतापुर : लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर स्थित अटरिया कस्बे में अनुबंधित बसों के चालक बसें नहीं र
सीतापुर : लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर स्थित अटरिया कस्बे में अनुबंधित बसों के चालक बसें नहीं रोकते। जिससे यात्रियों को काफी देर खड़े होकर अन्य बसों के आने का इंतजार करना पड़ता है। इससे यहां से प्रतिदिन विभिन्न स्थानों के लिए जाने वाले दैनिक यात्री, छात्र प्रभावित हो रहा है। अटरिया के अलावा गोधना, कुंवरपुर कस्बे में भी यही समस्या है। अमान परिवर्तन के चलते रेल सेवा बंद है। केवल परिवहन निगम की बसें ही सहारा हैं। लेकिन चालकों की मनमानी से लोग प्रभावित हो रहे हैं। मजबूरी में लोग डग्गामार वाहनों का सहारा लेने के लिए विवश हैं। न रुकने वाली बसों में सीतापुर, लखीमपुर व लखनऊ की अनुबंधित बसें शामिल हैं। कस्बावासियों ने उच्चाधिकारियों से समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है।