ब्राह्मण महासभा के नगर अध्यक्ष बने सुरेश तिवारी
ढ्डह्मड्डद्धद्वड्डठ्ठ ह्यड्डढ्डद्धड्ड द्वद्गद्गह्लद्बठ्ठद्दढ्डह्मड्डद्धद्वड्डठ्ठ ह्यड्डढ्डद्धड्ड द्वद्गद्गह्लद्बठ्ठद्द
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 11:33 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 11:33 PM (IST)
सीतापुर: शहर के कटेहली बाग निवासी सुरेश प्रकाश तिवारी को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम बाबू मिश्र ने सुरेश तिवारी को यह जिम्मेदारी देते हुए कहा कि समाज के प्रति आप के समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। अब संगठन की नगर इकाई तैयार करनी है। सुरेश तिवारी के नगर अध्यक्ष बनने पर जिलाध्यक्ष धीरज पांडेय,, पुष्कर शुक्ला, अजय शुक्ला व परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष बबलू पतौंजा ने बधाई देते हुए पूरा सहयोग देने का वादा किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें