भाजपा ने कार्यकर्ताओं को दिया सम्मान
सीतापुर : भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने बूथ अध्यक्षों एवं समिति पदाधिकरियों को सम्मानित किया। सांसदों,
सीतापुर : भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने बूथ अध्यक्षों एवं समिति पदाधिकरियों को सम्मानित किया। सांसदों, विधायकों सहित संगठन पदाधिकारियों ने विभिन्न बूथों पर जाकर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। सांसद राजेश वर्मा ने महमूदाबाद विधान सभा क्षेत्र के बूथ शेरापुर सहित दो अन्य बूथों पर अध्यक्षों एवं सदस्यों को सम्मानित करते हुये कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होता है, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी अहम पूंजी को सम्मानित करके उनके मान सम्मान को बढ़ाने का काम किया है। नगर मंडल में तरीनपुर सेक्टर के बूथ 109, 110 व 111 में नगर अध्यक्ष गो¨वद भारती ने अध्यक्ष व सदस्यों का सम्मान किया। जिला महामंत्री अचिन मेहरोत्रा, आनंद दीक्षित, राहुल जायसवाल, राजेश्वर रस्तोगी, श्रीप्रकाश ¨सह, रमाकांत मिश्र आदि ने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया।