भाजपा बूथ अध्यक्ष का रेलवे स्टेशन के पास मिला शव
भाजपा बूथ अध्यक्ष का रेलवे स्टेशन के पास मिला शव सुरक्षित कराया गया बिसरा
भाजपा बूथ अध्यक्ष का रेलवे स्टेशन के पास मिला शव
सीतापुर : रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की सुबह बाग में मिले भाजपा बूथ अध्यक्ष के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ खास तथ्य सामने नहीं आए। फिलहाल, बिसरा सुरक्षित कराया गया है। परिवारजन ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई थी।
महसुनिया में रहने वाले भाजपा बूथ अध्यक्ष 60 वर्षीय सतीश सिंह पुत्र श्रीराम सिंह मंगलवार सुबह घर से निकले थे। 50 हजार रुपये लेकर निकले बूथ अध्यक्ष ने कपड़े खरीदने की बात कही थी। देर रात तक वापस न आने पर परिवारजन ने तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। गुरुवार की सुबह उनका शव रेलवे स्टेशन के निकट कंजी की बाग में मिला। रकम गायब थी और डायरी के पन्ने फटे पड़े थे। मृतक की गर्दन के पास खून निकल रहा था। इस पर पुलिस का कहना है कि किसी कीड़े ने काट लिया होगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी महोली अमन सिंह ने बताया किपोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी तरह की चोट सामने नहीं आई है। आत्महत्या का मामला लग रहा है। जांच की जा रही है। बिसरा सुरक्षित कराया गया है।
एक दिन पहले दी थी गुमशुदगी की सूचना :
बूथ अध्यक्ष के बेटे आशुतोष ने बुधवार की सुबह कोतवाली में सूचना दी थी। प्रभारी कस्बा इंचार्ज विजय मिश्र ने रिश्तेदारी में तलाश किए जाने की बात कही थी। परिवारजन, सतीश सिंह की तलाश में जुटे थे। परिवारजन के मुताबिक सतीश का किसी से विवाद नहीं था। उधर, सतीश का शव मिलने से परिवार में गम का माहौल है। सतीश के परिवार में तीन बेटे सत्यपाल, आशुतोष व ठाकुर हैं। रीता और रोली दो बेटियां हैं। शव मिलने की सूचना पर सगे-संबंधी पहुंचे हैं। परिवारजन को ढांढस बंधा रहे हैं।