नहाते समय घाघरा नदी में बालक डूबा
सीतापुर थाना क्षेत्र के बगस्ती गाव निवासी संजय पुत्र राजेंद्र तटबंध के पास घाघरा नदी में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा ह था।
By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 10:36 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 10:36 PM (IST)
सीतापुर : थाना क्षेत्र के बगस्ती गाव निवासी संजय पुत्र राजेंद्र तटबंध के पास घाघरा नदी में अन्य बच्चों के साथ दोपहर को नहा रहा था। तभी संजय नहाते समय गहराई में चला गया। संजय को डूबता देखकर बच्चों ने शोर मचाया। जब तक गाव के लोग मौके पर पहुंचे वह डूब चुका था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। देर शाम तक स्थानीय गोताखोर संजय की तलाश करते रहे लेकिन उसका पता नहीं चला था।थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बालक की तलाश जारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें