छात्रों को साइबर क्राइम से किया सतर्क
रीजेंसी पब्लिक स्कूल रस्योरा में साइबर क्राइम कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 10:06 PM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 10:06 PM (IST)
सीतापुर : रीजेंसी पब्लिक स्कूल रस्योरा में साइबर क्राइम कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। इसमें कक्षा ग्यारह के वाणिज्य एवं विज्ञान वर्ग के छात्र शामिल हुए। मैनेजर हरप्रीत सिंह व काउंसलर मधु शर्मा ने छात्रों को स्मार्टफोन एवं कम्प्यूटर के प्रयोग बताए। साइबर क्राइम से बचने के विभिन्न उपाय बताए। सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाली हानियों से सचेत किया। निदेशक एआर जैदी ने कहा छात्र सोशल मीडिया के प्रयोग से कई बार अनजाने में आपराधिक प्रवृत्ति का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में सतर्कता जरूरी है। प्राचार्य राशिदा जैदी ने स्मार्टफोन का उपयोग कम से कम करने पर जोर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें