Move to Jagran APP

अकीदत से निकला अलम का जुलूस

सीतापुर : नगर में आठवीं मुहर्रम का अलम जुलूस बुधवार की देर शाम शेख सराय से धार्मिक परं

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 10:36 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 10:36 PM (IST)
अकीदत से निकला अलम का जुलूस
अकीदत से निकला अलम का जुलूस

सीतापुर : नगर में आठवीं मुहर्रम का अलम जुलूस बुधवार की देर शाम शेख सराय से धार्मिक परंपरा अनुसार निकाला गया। यह जलूस नगर में कदीमी रास्तों से निकाला गया। जुलूस देर रात तक मातमी माहौल के बीच नगर में भ्रमण करता रहा। श्रद्धालुओं ने परंपरा अनुसार नोहा ख्वानी की। नवीं मुहर्रम को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखे जाएंगे। इसके बाद ताजिया नगर क्षेत्र के कदीमी रास्तों से होता हुआ दस मुहर्रम की देर शाम मेला मैदान कर्बला पहुंचेगा। यहां ताजिया सुपुर्द-ए-खाक किए जाएंगे। दस मुहर्रम की शाम ऐतिहासिक बावन डंडे का ताजिया श्रद्धालुओं द्वारा उठाया जाएगा। इसे नगर के निर्धारित स्थानों पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा जाएगा। ग्यारह मुहर्रम को बावन डंडे का ताजिया धार्मिक रस्म के साथ सुपुर्द-ए-खाक होगा। इस दिन लाखों की संख्या में देश क विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालु खैराबाद पहुंचते हैं।

loksabha election banner

औरंगाबाद में निकला जुलूस

चित्र-20एसआइटी07-औरंगाबाद : कस्बे में आठवीं मुहर्रम का जुलूस धार्मिक परंपरा अनुसार बुधवार की देर रात कदीमी रास्तों से निकाला गया। जुलूस गढ़ी से छोटी मस्जिद होकर पुरानी बाजार पहुंचा। अकीदतमंद अलम लेकर शामिल हुए। यहां मर्शिया, नोहे पढ़े गए। महिला श्रद्धालुओं ने मन्नत के लिए अलम में रुमाल बांधने की रस्म अदा की। रस्म में ¨हदू, मुस्लिम श्रद्धालु शामिल हुए। इस मौके पर अकील मियां, दिलशाद बेग, शरीफ अहमद, सामले बेग, शहबा•ा बेग आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.