बदले की भावना से काम कर रही है सरकार : अखिलेश
ड्डद्मद्धद्बद्यद्गह्यद्ध 4ड्डस्त्रड्ड1 द्बठ्ठ ष्द्बह्ल4ड्डद्मद्धद्बद्यद्गह्यद्ध 4ड्डस्त्रड्ड1 द्बठ्ठ ष्द्बह्ल4
सीतापुर : रामपुर में प्रशासन सरकार का बिना इशारा पाए इतना अन्याय नहीं कर सकता। बकरी व भैंस चोरी जैसे सामान्य मुकदमे लिखे जा रहे हैं जिनका कोई जनाधार नहीं है। एक रात में कई मुकदमे लिखे गए। ऐसा कभी नहीं हुआ होगा। उनका (आजम खां) दोष इतना ही है कि उन्होंने अगली पीढ़ी का भविष्य बेहतर हो, इसके लिए काम किया। अगली पीढ़ी के भविष्य के लिए यूनिवर्सिटी बनाई। उनके खिलाफ लगातार साजिश चल रही है। कहा, कोई बात नहीं, जनता उनके साथ है पार्टी उनके साथ है। यह बात शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर जाते समय शहर में कही।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिला है वहां पर, आगे भी उम्मीद है कि हमे हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा, शासन बदले की भावना से रामपुर में काम कर रहा है। उन्नाव दुष्कर्म कांड की ओर इशारा करते हुए कहा, बगल का जिला है वहां पीड़िता पर शासन दबाव बना रहा है। अखिलेश ने कहा, नोटबंदी में जाली नोट पकड़ने थे उन्हें, अब तो सबसे ज्यादा जाली नोट हो गए हैं। ध्यान बंटाने के लिए व्यापारियों को भी परेशान किए हैं। कहा, पत्रकार जो सच बोल दे उस पर भी कार्रवाई हो रही है। समाजवादी चलाएंगे साइकिल
मोटर एक्ट के प्रश्न पर पूर्व मुख्यमंत्री बोले, इसके लिए समाजवादी साइकिल चलाएंगे और संदेश देंगे कि वे (राज्य सरकार) गुजरात से सीखे। गुजरात ने जितना कम किया है उससे भी कम यूपी में जुर्माना आदि के नियम बनें। गाय के प्रश्न पर कहा, गाय उनकी भी माता है और हमारी भी।