Move to Jagran APP

भाजपा का किसान विरोधी चरित्र उजागर: अखिलेश यादव

सीतापुर : प्रदेश के गन्ना किसानों की स्थिति बदहाल है। किसानों का अरबों रुपया चीनी मिलों प

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Apr 2018 10:09 PM (IST)Updated: Mon, 16 Apr 2018 10:09 PM (IST)
भाजपा का किसान विरोधी चरित्र उजागर: अखिलेश यादव
भाजपा का किसान विरोधी चरित्र उजागर: अखिलेश यादव

सीतापुर : प्रदेश के गन्ना किसानों की स्थिति बदहाल है। किसानों का अरबों रुपया चीनी मिलों पर बकाया है। किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है और मिलें बंद हो रही हैं। किसान हितैषी होने का दावा करने वाली भाजपा का चरित्र उजागर हो गया है। भाजपा किसान विरोधी पार्टी है। यह बात सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बहराइच से लखनऊ जाते समय महमूदाबाद बस स्टाप के निकट अभिनंदन सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्ज माफी के नाम पर किसान ठगा गया। भाजपा ने झूठ बोलकर सत्ता हासिल की। झूठे वादों से प्रदेश व देश का विकास संभव नहीं। भाजपा सरकार बनते ही प्रदेश का विकास ठप हो गया है। महमूदाबाद में सपा सरकार के समय बस स्टॉप, महिला चिकित्सालय, पावर हाउस, मॉडल स्कूल, पुल पुलिया, सड़कों के लिए धनराशि देकर विकसित करने का काम किया, ¨कतु प्रदेश की भाजपा सरकार ने चहलारी घाट से लखनऊ तक वाया महमूदाबाद होते हुए जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य रोक दिया। युवाओं, शिक्षामित्रों के साथ भाजपा ने धोखा किया। इस दौरान उनके साथ सूबे के पूर्व कृषि मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित ¨सह, विधायक नरेंद्र ¨सह वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र ¨सह वर्मा, मोहम्मद कादिर, अहमद अंसारी, मुकेश वर्मा आदि ने स्वागत किया। इसके बाद अखिलेश यादव मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमनीटीज साइंस एंड टेक्नालाजी पहुंचे। यहां पूर्व मंत्री डॉ. अम्मार रिजवी ने स्वागत किया। इनसेट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.