किसानों ने जलाई पराली, जिम्मेदारों ने दी चेतावनी
ड्डद्बह्म श्चश्रद्यद्यह्वह्लद्बश्रठ्ठ ढ्ड4 श्चड्डह्मड्डद्यद्बड्डद्बह्म श्चश्रद्यद्यह्वह्लद्बश्रठ्ठ ढ्ड4 श्चड्डह्मड्डद्यद्ब
By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 11:35 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 06:31 AM (IST)
रेउसा (सीतापुर): रेउसा क्षेत्र के पकरिया पुरवा बम्हनावा गांव में पराली जलाने के मामले में किसान को चेतावनी दी गई है। यहां के निवासी कुलदीप सिंह के 40 बीघा खेत में धान की फसल थी। मशीन से धान की फसल काट ली गई। जिसके बाद खेत में खड़ी पराली को मजदूरों ने आग के हवाले कर दिया। नतीजा खुलेआम पराली जलती रही और उससे निकलने वाला धुआं वातावरण को दूषित करता रहा। थानाध्यक्ष नोवेंद्र सिंह सिरोही ने बताया जिन किसानों ने पराली जलाई है उनको चेतावनी दी गई है। पराली को जलाने के बजाय दूसरे तरीके से नष्ट करने को कहा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें