Move to Jagran APP

कई जगह विवाद, जुलूस रुके, अफसरों ने मनाया

सीतापुर: पुलिस व प्रशासनिक तमाम कोशिशों के बाद मोहर्रम में ताजिए निकालने को लेकर कई जग

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 11:05 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 11:05 PM (IST)
कई जगह विवाद, जुलूस रुके, अफसरों ने मनाया
कई जगह विवाद, जुलूस रुके, अफसरों ने मनाया

सीतापुर: पुलिस व प्रशासनिक तमाम कोशिशों के बाद मोहर्रम में ताजिए निकालने को लेकर कई जगह विवाद के मामले में सामने आए। हरगांव, तालगांव व रेउसा क्षेत्र में कई जगह विवाद होते होते बचा। हालांकि पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने मामलों को सुलझा लिया।

loksabha election banner

हरगांव: थाना क्षेत्र के हरेरामपुर गांव में जल विहार का रामडोल व मोहर्रम के ताजिए निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों ने अपने जुलूस वहीं रोक दिए। मामले की गंभीरता देख वहां तैनात दारोगा रमेश कनौजिया ने फौरन उच्चाधिकारियों को सूचना दी। दोनों पक्षों को पुलिस ने समझा कर शांत किया। जिसके बाद रामडोल निकाला गया। साथ ही लोगों ने अपने ताजिए दफन किए।

तालगांव: इलाके के नयागांव नेवादा में गुरुवार की रात सहन की जमीन पर प्रधान द्वारा कब्जा करने को लेकर विवाद हुआ। जिससे पुलिस ने शांत करा दिया। इसके अलावा काजी सरांय गांव में चकबंदी के बाद कर्बला के लिए नई भूमि आवंटित की गई थी। लोगों ने रास्ते का मुद्दा उठा कर ताजिया रोड पर लाकर रख दिए। एसडीएम और सीओ के पहुंचने के बाद पुरानी जगह पर ही ताजिया दफन किए गए।

रेउसा: थाना क्षेत्र के करसा गांव में ताजिया रखने की जगह को लेकर विवाद था। शुक्रवार की रात ताजिया रखने की जगह पर कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं रख दी गईं। इससे विवाद की स्थिति बन गई। शनिवार की सुबह वसीम, असगर आदि सामग्री लेकर थाने गए। तहरीर दी। एसओ महेश पाठक ने बताया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.