विवाद में महिला पर तेजाब फेंका, झुलसी
-काशीराम कॉलोनी में सुबह हुई घटना -एसपी ने घटनास्थल पहुंचकर की जांच न्ष्द्बस्त्र ड्डह्लह्लड्डष्द्म न्ष्द्बस्त्र ड्डह्लह्लड्डष्द्म न्ष्द्बस्त्र ड्डह्लह्लड्डष्द्म न्ष्द्बस्त्र ड्डह्लह्लड्डष्द्म न्ष्द्बस्त्र ड्डह्लह्लड्डष्द्म न्ष्द्बस्त्र ड्डह्लह्लड्डष्द्म न्ष्द्बस्त्र ड्डह्लह्लड्डष्द्म न्ष्द्बस्त्र ड्डह्लह्लड्डष्द्म
सीतापुर : थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में बुधवार की सुबह विवाद के चलते एक महिला पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया। काशीराम कॉलोनी में अनीता (32) पत्नी राजेंद्र कुमार परिवार समेत रहती हैं। पड़ोस में ही नितिन, कपिल, राहुल व सागर का भी घर है। अनीता व नितिन आदि के बीच मंगलवार शाम को गली में बैठने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद मामला शांत हो गया। गुरुवार सुबह अनीता घर के बाहर निकली तो नितिन, कपिल, राहुल व सागर आदि पुन: विवाद करने लगे। इस दौरान अनीता पर बैट्री में डालने वाला तेजाब फेंक दिया गया। जिससे वह झुलस गई। सूचना पर एसपी एलआर कुमार, सीओ योगेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष ओपी राय मौके पर पहुंचे और जांच की। 181 महिला हेल्पलाइन की टीम ने महिला को सीएचसी ले जाकर उपचार कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर नितिन, कपिल, राहुल व सागर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपितों में नितिन व राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की तलाश जारी है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्जन
एसपी एलआर कुमार ने बताया कि दोनों के बीच पहले से विवाद था। सुबह बैट्री से एसिड निकालकर महिला पर फेंकने की बात जांच में सामने आई है। दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।