विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस बार ज्येष्ठ में होंगे आठ मंगलवार, हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान की तैयारी

Published: Mon, 04 May 2026 09:10 AM (IST)

इस बार ज्येष्ठ माह में आठ मंगलवार पड़ रहे हैं, जिससे नैमिषारण्य के हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान ...और पढ़ें

इस बार ज्येष्ठ में होंगे आठ मंगलवार।

इस बार ज्येष्ठ में होंगे आठ मंगलवार।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, नैमिषारण्य (सीतापुर)। ज्येष्ठ माह श्रीराम भक्त हनुमान जी की पूजा अर्चना के लिए विशेष माना जाता है। ज्येष्ठ भर प्रत्येक मंगलवार को हनुमान मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान, हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड पाठ, श्रीरामचरितमानस, भजन संध्या व भंडारों का आयोजन किया जाता है।

अबकी विशेषता यह है कि दो ज्येष्ठ होने के कारण आठ मंगलवार को यह धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इसको लेकर मंदिर समिति के सदस्यों में खासा उत्साह है। अभी से ही तैयारियों का दौर तेज हो गया है।

नैमिषारण्य के हनुमानगढ़ी में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में मंगलवार को विशेष पूजा अर्चना होगी। हवन पूजन का आयोजन किया जाएगा।

हनुमानगढ़ी के महांत बजरंग दास ने बताया कि इस बार आठ बड़े मंगल हैं। मंगलवार को भोर की पहली किरण के साथ ही पवनसुत का भव्य राजसी श्रृंगार होगा। बजरंगबली को सिंदूरी चोला चढ़ाकर लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा।

मंदिर के कपाट प्रात: पांच बजे ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। दिनभर मंदिर परिसर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के अखंड पाठ से गुंजायमान रहेगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन और मंदिर समिति ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। जगह जगह पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

भीषण गर्मी और लू को देखते हुए शीतल जल और शरबत वितरण की निरंतर व्यवस्था रहेगी। भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जो दिनभर अनवरत चलेगा।