Move to Jagran APP

11 निकायों में रोपे जाएंगे 22,000 पौधे

नगर निकायों में पूरी हुई पौधारोपण की तैयारी। अब रोपे जाएंगे पौधे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 11:46 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 06:08 AM (IST)
11 निकायों में रोपे जाएंगे 22,000 पौधे
11 निकायों में रोपे जाएंगे 22,000 पौधे

सीतापुर : जिले की सभी नगर निकायों को हरा-भरा बनाने के लिए 22,000 पौधे लगाए जाएंगे। सभी नगर निकायों को पौधारोपण का लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष नगर निकायों में पौधारोपण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पौधे लगाने के लिए जगह का चयन किया जा चुका है। गड्ढों की खुदाई का काम भी पूरा कर लिया गया है। नगर निकायों ने पौधों का उठान भी शुरू कर दिया है। पौधारोपण की तैयारियों की सूचना जिला मुख्यालय भेजी जा रही है। नगर निकाय में कितने स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे और गड्ढा खुदान की क्या स्थिति है, ये सूचना भी जिला मुख्यालय भेजी जा चुकी है। बीते वर्ष नगर निकायों ने करीब 30 हजार पौधे लगाए थे और संरक्षण की जिम्मेदारी भी संभाली थी।

loksabha election banner

शहर में लगाए जाएंगे सात हजार पौधे

पौधारोपण लक्ष्य को पूरा करने के लिए शहर में दस स्थानों का चयन किया गया है। नगर में 7063 पौधे रोपे जाएंगे। महावीर पार्क, सरोजनी वाटिका, विजयलक्ष्मीनगर पार्क, लोहारबाग पार्क व दुर्गापुरवा श्मशानघाट आदि स्थानों पर पौधारोपण की तैयारी की गई है। तामसेनगंज स्थित मछली मंडी में सबसे अधिक 1700 व आवास विकास कालोनी में 1500 पौधे लगाए जाएंगे।

यहां होगा, इतना पौधारोपण

नगर पालिका मिश्रिख-नैमिषारण्य में चार स्थानों को चयन किया गया है। नगर पालिका क्षेत्र में 590 पौधे लगाए जाएंगे। लहरपुर में सात स्थानों पर 2354 पौधे, बिसवां में नौ स्थानों पर 1524 पौधे लगाए जाएंगे। महमूदाबाद में 14 स्थानों पर 2507, नगरपालिका खैराबाद में दस स्थानों पर 1766 पौधारोपण होगा। इसी तरह नगर पंचायत पैंतेपुर में सात स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा। महोली में 17 स्थानों पर 844, सिधौली में 13 स्थानों पर 2354, हरगांव में दस स्थानों पर 1970 व तंबौर नगर क्षेत्र में 294 पौधे लगाए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.