सामूहिक नमाज पढ़ने पर 15 गिरफ्तार
सीतापुर थाना क्षेत्र के विसेंडा गांव में सामूहिक रूप से अलविदा की नमाज पढ़ने के आरोप में प।
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 10:50 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 06:01 AM (IST)
सीतापुर : थाना क्षेत्र के विसेंडा गांव में सामूहिक रूप से अलविदा की नमाज पढ़ने के आरोप में पुलिस ने 15 लोगों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि विसेंडा स्थित मस्जिद में नमाज के लिए लोग एकत्र न हों, इसके लिए पुलिस कर्मी तैनात थे। इसके बाद भी कुछ लोगों ने एकत्र होकर नमाज पढ़ने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो उनसे अभद्रता की। इस पर पुलिस ने जबरन नमाज पढ़ने का प्रयास करने वाले 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें