अज्ञात वाहन की चपेट में आई महिला, मौत
कोतवाल केडी सिंह ने बताया कि मृतक महिला की पहचान नहीं हो पा रही है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 04:19 AM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 06:02 AM (IST)
डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर : शनिवार को दोपहर में राप्ती सेतु के निकट एक लगभग 50 साल की अज्ञात महिला अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल बस्ती भेजा। जहां उसकी मौत हो गई। कोतवाल केडी सिंह ने बताया कि मृतक महिला की पहचान नहीं हो पा रही है। उसकी जेब से सामान की पर्ची व दो हजार 50 रुपये हुआ बरामद है। उसके शव को बस्ती अस्पताल रखा गया है। इस दौरान उसकी शिनाख्त हो गई तो प्रक्रिया के तहत पुलिस कार्रवाई करेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें