Move to Jagran APP

देश सेवा के लिए विवाह नहीं करने का संकल्प

जुनून ऐसा कि सामाजिक सरोकार का संदेश लेकर पैदल ही विश्व भ्रमण पर निकल पड़े हैं। पर्यावरण संरक्षण व विश्व में शांति कायम करने का संदेश पहुंचा रहे हैं। यह जुनूनी दल ने एवरेस्ट की चोटियों को भी फतह किया है। वहां पर भी गंदगी को देख व्यथित है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 12:20 AM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 12:20 AM (IST)
देश सेवा के लिए विवाह 
नहीं करने का संकल्प
देश सेवा के लिए विवाह नहीं करने का संकल्प

सिद्धार्थनगर : जुनून ऐसा कि सामाजिक सरोकार का संदेश लेकर पैदल ही विश्व भ्रमण पर निकल पड़े हैं। पर्यावरण संरक्षण व विश्व में शांति कायम करने का संदेश पहुंचा रहे हैं। यह जुनूनी दल ने एवरेस्ट की चोटियों को भी फतह किया है। वहां पर भी गंदगी को देख व्यथित है। अपने सपनों को साकार करने के लिए आजीवन विवाह नहीं करने का संकल्प ले लिया है। फिलहाल प्रदेश के 73 जनपदों के पैदल भ्रमण पर निकला यह चार सदस्यीय दल रविवार को जनपद में पहुंचा। जिलाधिकारी दीपक मीणा से मुलाकात की। उन्हें यहां आने का उद्देश्य बताया।

prime article banner

दल के अगुवा लखीमपुर खीरी निवासी अवध बिहारी लाल ने बताया कि उनके दल में लखनऊ निवासी महेंद्र प्रताप, गोविदानंद और जीतेंद्र प्रताप हैं। दल ने वर्ष 2018 में एवरेस्ट की चढ़ाई की थी। वहां से लौटने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्हें अपने जीवन का सार बताया। 4.50 लाख किमी पैदल चलने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभी तक 3.91 लाख किमी का सफर कर चुके हैं। बंगलादेश, भूटान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, तिब्बत, चीन, नेपाल, वर्मा, चीन, थाईलैंड व बलूचिस्तान का पैदल दौरा कर लिया है। इन देशों में पर्यावरण संरक्षण व शांति का संदेश दिया गया है। रोजाना 30 किमी पैदल चलते हैं। जनपद के स्कूलों में संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। जिसमें बच्चों को सड़क सुरखा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण व जल संरक्षण, पौधरोपण, महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा। दो दिवसीय कार्यक्रम के बाद यहां से दल महराजगंज के लिए कूच करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.