शहर को मिला पहला प्रतीक्षालय
सदर विधायक श्यामधनी राही व अध्यक्ष नगर पालिका श्याम बिहारी जायसवाल ने गुरुवार को वीरागंना लक्ष्मी बाई प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया। इसमें महिलाओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रतीक्षालय का निर्माण एसबीआइ के पास किया गया है।
सिद्धार्थनगर : सदर विधायक श्यामधनी राही व अध्यक्ष नगर पालिका श्याम बिहारी जायसवाल ने गुरुवार को वीरागंना लक्ष्मी बाई प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया। इसमें महिलाओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रतीक्षालय का निर्माण एसबीआइ के पास किया गया है।
सदर विधायक ने कहा कि नगर पालिका प्रतिदिन विकास की नई गाथा लिख रहा है। सड़कों का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सभी वार्ड में जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। गर्मी के मौसम को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर वाटरकूलर लगाया जा रहा है। चेयरमैन ने कहा कि यह प्रतीक्षालय मातृ शक्ति को समर्पित है। इसका नाम भी लक्ष्मी बाई के नाम पर रखा गया है। अब किसी भी महिला को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। संचालन प्रवक्ता बुद्ध विद्यापीठ डा. शक्ति जायसवाल ने किया। धनंजय सहाय, फतेबहादुर सिंह, गिरजापति, सूरज, सरवन, प्रमोद, इरशाद, अ•ाहर, दीपक मौर्या, लक्ष्मीकांत जायसवाल, रवि, नसीम आदि मौजूद रहे।