Move to Jagran APP

सिद्धार्थनगर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गिनाई उपलब्धियां, बोले- BJP ने दुनिया को भारत की ताकत दिखाई

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा बिना भेदभाव के सभी वर्ग तक सरकारी योजनाओं को पहुंचा रही है। पहले आतंकवादियों को बिरयानी खिलाकर पाला जा रहा था। भाजपा दीन दयाल उपाध्याय के मानव एकात्मवाद के विचार को लेकर आगे बढ़ी और सभी वर्ग के लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाया।

By Jagran NewsEdited By: Pragati ChandPublished: Mon, 08 May 2023 11:37 AM (IST)Updated: Mon, 08 May 2023 11:37 AM (IST)
सिद्धार्थनगर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गिनाई उपलब्धियां, बोले- BJP ने दुनिया को भारत की ताकत दिखाई
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जनसभा में गिनाईं उपलब्धियां। -जागरण

सिद्धार्थनगर, जागरण संवाददाता। उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ब्रजेश पाठक ने सदर तहसील में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने दुनिया को भारत की ताकत दिखाई। 2014 के पहले की सरकारें बहुत भ्रष्ट थी, अमीरी गरीबी के बीच खाई बनाने का काम रहीं थीं। आतंकवादियों को बिरयानी खिलाकर पाला जा रहा था। भाजपा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के मानव एकात्मवाद के विचार को लेकर आगे बढ़ी और आम आदमी तक योजना का लाभ पहुंचाया।

loksabha election banner

शहर को बेहतर बनाना है तो भाजपा को जिताना है

भाजपा प्रत्याशी गोविंद माधव के पक्ष में आयोजित जनसभा के दौरान के उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर को बेहतर बनाना है। बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं सभी के लिए विकसित शहर बनाना है तो भाजपा प्रत्याशी को जिताना होगा। पहले प्रदेश अराजकता के लिए जाना जाता था, लेकिन अब प्रदेश विकास के लिए जाना जाता है। उत्तर प्रदेश पूरी दुनिया को मोबाइल का स्क्रीन बनाकर दे रहा है। अभी तक बीमारु व अराजकता वाले प्रदेश के रूप में जाना जाने वाला यह प्रदेश अब बेहतर बाजार के लिए जाना जा रहा है। यहां दो लाख 70 हजार किमी लंबी सड़कें है। सपा ने बेसिक शिक्षा को तहस-नहस कर दिया था। भाजपा ने कायाकल्प के माध्यम से सरकारी स्कूलों को कानवेंट स्कूल से भी बेहतर स्कूल बनाया। 25000 मुकदमें छेड़छाड़ के दर्ज किया गया है। सरकारी ठेकों में लूट बंद है।

विपक्ष पर बोला हमला

उन्होंने अपने संबोधन में विपक्षी दलों पर भी हमला बोला। पहले सपा के लोग अधिकारियों पर हमला करते थे। भाजपा ने प्रदेश को भय मुक्त समाज दिया। भाजपा ने स्वच्छ व ईमानदार छवि वाला प्रत्याशी मैदान में उतारा है। जिसे जिताने का संकल्प लेना होगा। इससे पूर्व जनसभा को सांसद जगदंबिका पाल, मंडल उपाध्यक्ष संजय राय, एसपी अग्रवाल, चन्द्र प्रकाश लाल श्रीवास्तव, फतेह बहादुर सिंह, गंगा मिश्रा, राजाराम लोधी, वीपी मिश्रा, विजयकांत ने भी संबोधित किया।

भाजपा ने बिना भेदभाव सभी का किया विकास

भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री विनोद पाण्डेय ने इटवा नगर पंचायत के घुरहू महादेव में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विकास जायसवाल के पक्ष में उपस्थित लोगों से मतदान की अपील की। विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ और सबका विकास नारे को चरितार्थ कर रही है। भाजपा न अगड़ा-पिछड़ा कर रही है, न ही हिंदू-मुसलमान और न ही दलित, ब्राह्मण। बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के साथ सभी का विकास कर रही है। इस दौरान प्रमोद पाण्डेय, बृजबिहारी मिश्रा, अजय पाण्डेय, रामानंद मिश्रा, कृष्णा मिश्रा, विकास पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.