Move to Jagran APP

Sidharth Nagar Nikay Voting 2023: मतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह, शाम 5 बजे तक 54.24 प्रतिशत हुआ मतदान

Sidharth Nagar Nikay Election Voting Live 2023 सुबह सात बजे से मतदान केंद्रों पर वोट पड़ने लगे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ऐसे में शांतिपूर्वक मतदान जारी है। वोटरों की संख्या दिन चढ़ने के साथ ही बढ़ती रही।

By Jagran NewsEdited By: Pragati ChandPublished: Thu, 11 May 2023 10:18 AM (IST)Updated: Thu, 11 May 2023 06:27 PM (IST)
Sidharth Nagar Nikay Voting 2023: मतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह, शाम 5 बजे तक 54.24 प्रतिशत हुआ मतदान
मतदान केंद्रों पर लगी वोटरों की लाइन। -जागरण

सिद्धार्थनगर, जागरण संवाददाता। Sidharth Nagar Nikay Election Voting Live: सिद्धार्थनगर जिले में सुबह सात बजे से नगर निकाय चुनाव का मतदान शुरू हो चुका है। मतदान को लेकर के मतदाताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। जिले के दो नगर पालिका व 11 नगर पंचायतों में सुबह के दो घंटे में 9.63 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सभी बूथों पर मतदान के लिए मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। जिलाधिकारी संजीव रंजन पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद सदर तहसील परिसर समेत बर्डपुर प्राथमिक विद्यालय पर बने बूथों का निरीक्षण कर चुके हैं।

loksabha election banner

सुबह से लगी वोटरों की लाइन

गुरुवार सुबह द्वितीय चरण के मतदान के लिए सुबह सात बजे से ही बूथों पर मतदाताओं की भीड़ जुट गई। पिंक बूथों पर मतदान के लिए मतदाताओं में विशेष उत्साह देखा गया। वहां मतदान के साथ-साथ मतदाताओं ने सेल्फी भी ली। सुबह सात से नौ तक जिले के तीन लाख तीन हजार मतदाताओं में से 9.63 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। इसमें सर्वाधिक मत नगर पंचायत डुमरियागंज में 11.55 प्रतिशत वोट पोल हो चुका है। दूसरे स्थान पर बढ़नी चाफा है। यहां पर नौ बजे तक 11.5 प्रतिशत मत पड़ चुके हैं।

341 मतदान स्थलों पर पड़ रहा वोट

जिले में मतदान के लिए कुल 341 मतदान स्थल बनाए गए हैं। बूथों पर लोग खड़े होकर अपना बारी आने का इंतजार करते देखें जा रहे हैं। मतदान को लेकर सर्वाधिक उत्साह युवा मतदाताओं में देखा जा रहा है। वह मतदाता जो पहली बार मतदान के लिए निकले हैं, उनमें विशेष उत्साह देखा जा रहा है। जिला अधिकारी संजीव रंजन ने सुबह नौ बजे तक जिले के करीब दर्जनभर बूथों का निरीक्षण कर के ड्यटी पर तैनात जिम्मेदारो को हिदायत दी है कि मतदान पूरी निष्पक्षता के साथ होना चाहिए।

निकायवार मतदान का ग्राफ (प्रतिशत में)-

नगर पालिका सिद्धार्थनगर-

9 बजे- 9

11 बजे- 19.51

1 बजे- 30.77

3 बजे- 40.65

5 बजे- 50.90

नगर पालिका बांसी-

9 बजे- 8.51

11 बजे- 20.04

1 बजे- 37.84

3 बजे- 50.38

5 बजे- 57.09

नगर पंचायत उसका बाजार-

9 बजे- 9.87

11 बजे- 23.32

1 बजे- 34.93

3 बजे- 45.91

5 बजे- 58.36

नगर पंचायत कपिलवस्तु-

9 बजे- 14

11 बजे- 22.80

1 बजे- 35.13

3 बजे- 48.03

5 बजे- 52.83

नगर पंचायत शोहरतगढ़-

9 बजे- 9.30

11 बजे- 20.72

1 बजे- 33.51

3 बजे- 44.20

5 बजे- 55.98

नगर पंचायत बढ़नी-

9 बजे- 7.25

11 बजे- 15.40

1 बजे- 33.49

3 बजे- 43.66

5 बजे- 48.30

नगर पंचायत डुमरियागंज-

9 बजे- 11.55

11 बजे- 25.32

1 बजे- 37.59

3 बजे- 47.87

5 बजे- 58.56

नगर पंचायत भारतभारी-

9 बजे- 10

11 बजे- 21.86

1 बजे- 31.05

3 बजे- 42.59

5 बजे- 49.99

नगर पंचायत बढ़नीचाफा-

9 बजे- 11.50

11 बजे- 26.03

1 बजे- 37.08

3 बजे- 46.19

5 बजे- 54.53

नगर पंचायत बिस्कोहर-

9 बजे- 8.58

11 बजे- 23.31

1 बजे- 35.81

3 बजे- 45.16

5 बजे- 54.82

नगर पंचायत इटवा-

9 बजे- 6.75

11 बजे- 26.03

1 बजे- 34.57

3 बजे- 46.12

5 बजे- 55.54

कुल योग-

9 बजे- 9.63

11 बजे- 22.95

1 बजे- 34.49

3 बजे- 46.27

5 बजे- 54.24


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.