पुणे से गिरफ्तार किए गए दो वांछित अभियुक्त
सिद्धार्थनगर : अगस्त के महीने में दो चचेरी बहनों को भगा लेने जाने के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को स्थानीय पुलिस ने पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया
सिद्धार्थनगर :
अगस्त के महीने में दो चचेरी बहनों को भगा लेने जाने के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को स्थानीय पुलिस ने पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया।
बैदौला निवासी दो चचेरी बहनों को दो युवक 18 अगस्त को भगा ले गए। इस मामले में पुलिस ने सात सितंबर 2018 को दोनों युवकों के विरुद्ध नामजद अपहरण का मुकदमा पंजीकृत किया। पुलिस दोनों को पकड़ने व लड़की को बरामद करने के प्रयास में हाथ-पैर मार रही थी। इसी बीच पुलिस को खबर मिली, कि दोनों अभियुक्त लड़की समेत पुणे में रह रहे हैं। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। एसआई पवन कुमार मौर्या व राजेन्द्र प्रताप ¨सह यादव, कांस्टेबल उपेन्द्र प्रजापति, महिला होमगार्ड रीता के साथ टीम पुणे के लिए रवाना हुई। वहां की क्राइम सेल व लोकल पुलिस के सहयोग से पुलिस ने इसी महीने की 7 तारीख को दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा। सफीकुर्रहमान पुत्र गद्दन निवासी बैदौला व आरजू उर्फ अजमल पुत्र नाजिम निवासी बसडिलिया को लड़की समेत न्यायालय में पेश किया। लड़की को न्यायालय ने मां-बाप के आने तक महिला राष्ट्र गृह के हवाले किया, जबकि अभियुक्तों को मुकामी पुलिस डुमरियागंज लेकर आई। जहां गुरुवार को दोनों जेल भेजे गए। इंस्पेक्टर प्रदीप ¨सह ने कहा कि लड़की के अपहरण का मामला था, जिसमें दोनों नामजद अभियुक्तों को पुणे से गिरफ्तार किया गया, आज इन्हें जेल भेजा गया।