सिद्धार्थनगर में वन क्षेत्रफल महज 1.18 फीसद
जनपद में वन क्षेत्र का कुल रकबा 3052.218 हेक्टेयर है। इसमें आरक्षित क्षेत्र 3050.134 हेक्टेयर है। 2.088 हेक्टेयर को अधिग्रहित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया
सिद्धार्थनगर : जनपद में वन क्षेत्र का कुल रकबा 3052.218 हेक्टेयर है। इसमें आरक्षित क्षेत्र 3050.134 हेक्टेयर है। 2.088 हेक्टेयर को अधिग्रहित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। यह कुल क्षेत्रफल का 1.18 फीसद है। वन विभाग ने आरक्षित क्षेत्रों में पीपल, नीम, यूकेलिप्टस, सागौन, शीशम आदि वृक्षों को रोपित किया है, जिससे पर्यावरण को संतुलित रखा जा सके। धार्मिक अनुष्ठान में ग्रामीण इन पेड़ों की पूजा करते हैं। सुरक्षा का दायित्व भी निभाते हैं। धर्मशास्त्रों में वृक्ष को सृष्टि का आधार माना गया है। औषधि व फलदार वृक्षों से जीवन में बहार आती है। पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए पौधरोपण आवश्यक है। मान्यता के अनुसार प्रति व्यक्ति को पीपल, नीम, इमली, कैथ, बेल, आंवला और आम के पौधों को लगाना चाहिए। आधुनिक विज्ञान भी इसे मान्यता प्रदान करता है। पेड़ से मिलने वाले ऑक्सीजन और कार्बन डाइक्साईड गैस जीवन के लिए वरदान है।