मोबाइल पर किशोरी को करते रहे परेशान, देते थे धमकी
सिद्धार्थनगर: त्रिलोकपुर थाना के बिस्कोहर बाजार में हुई एसिड अटैक की घटना से बाजारवासियों में भय व
सिद्धार्थनगर: त्रिलोकपुर थाना के बिस्कोहर बाजार में हुई एसिड अटैक की घटना से बाजारवासियों में भय व्याप्त है। यहां के निवासी इस घटना को पुलिस की उदासीनता के रूप में देख रहे है। दबी जुबां सभी कह रहे हैं एक सप्ताह पूर्व अगर पुलिस थोड़ी सी सख्ती दिखाती तो शायद यह घटना नहीं घटित होती। घटना घटित होने के बाद पुलिस भी तेज हो गई है। आनन-फानन में मामले की जांच में जुट गई। दोनों युवकों के लोकेशन को खोज रही है।
एसिड अटैक की पटकथा एक सप्ताह पूर्व ही लिख गई थी। बाजार निवासियों की माने तो दो युवकों ने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को उठाया भी था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद दोनों आरोपितों ने किशोरी का मोबाइल नंबर कहीं से प्राप्त कर लिया। फोन कर परेशान करते रहे। धमकी भी देते रहते थे। इसे लेकर किशोरी कभी अकेले घर से बाहर नहीं निकलती रही। घटना के समय भी वह सामान लेने के लिए बाजार गई थी। साथ में हम उम्र किशोरी को ले लिया। दोनों के पीछे चल रहे रशीद की मानें तो दोनों आपस में बात करते हुए वापस जा रही थी। हाथ में झोला लिया था। इसी दौरान पीछे से दोनों आरोपित आए। बराबर पहुंचने पर एक ने महक को नाम से पुकारा। आवाज सुन कर जैसे ही वह मुड़ी, पीछे बैठे आरोपित ने हाथ में लिए कांच के बोतल को फेंक दिया। उसने निशाना तो चेहरे का लिया था, लेकिन बोतल शरीर पर लगने से नहीं टूटी। नीचे जमीन पर गिरने के बाद बोतल आवाज के साथ टूटी थी। जिससे दोनों का चेहरा बच गया। लेकिन छींटे उछल कर कमर के ऊपर के हिस्सों को झुलसा दिया।
..
वर्ष 2008 में हुई थी एसिड अटैक की घटना
थाना शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में भी एक मनचले ने छात्रा के ऊपर तेजाब फेंका था। घटना वर्ष 2008 की है। उस समय भी पुलिस मामला पुलिस के पास पहुंचा था। दोनों पक्षों को बैठा कर समझौता कर दिया गया था। इसके बाद भी मनचला नहीं माना। छात्रा का पीछा करता रहा। एक दिन जब वह स्कूल से लौट रही थी, तो दिनदहाड़े तेजाब फेंक दिया। छात्रा ने स्फूर्ति दिखाते हुए एसिड अटैक को नाकाम कर दिया था। लेकिन पैर पर तेजाब के छींटे पड़ने से कुछ स्थानों पर झुलस गई थी।
..
पुलिस मामले की तह तक पहुंच गई है। बिस्कोहर बाजार के पश्चिम टोला में पुलिस गश्ती का निर्देश दे दिया गया है। प्रथम ²ष्टयता मामला लेन-देन का सामने आया है। दोनों आरोपितों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
डा. धर्मवीर ¨सह
एसपी