देशभक्ति के उत्साह में डूबे रहे हियुवा कार्यकर्ता
स्वाधीनता दिवस के राष्ट्रीय पर्व व अमर शहीदों के नाम पर हियुवा के तत्वावधान में रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें हर कोई देशभक्ति के उत्साह में डूबा नजर आया। तिरंगा यात्रा के सम्मान में जगह-जगह लोग आगे आए और यात्रा का स्वागत किया।
सिद्धार्थनगर : स्वाधीनता दिवस के राष्ट्रीय पर्व व अमर शहीदों के नाम पर हियुवा के तत्वावधान में रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें हर कोई देशभक्ति के उत्साह में डूबा नजर आया। तिरंगा यात्रा के सम्मान में जगह-जगह लोग आगे आए और यात्रा का स्वागत किया।
तिरंगा यात्रा को लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक भड़रिया बाजार चौराहे पर एकत्रित होने लगे। दोपहर करीब 12 बजे यात्रा को हियुवा प्रदेश प्रभारी व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने झंडी दिखाई। संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्र भक्ति का जज्बा हर किसी में होना चाहिए। इतनी बड़ी संख्या में राष्ट्रीय ध्वज के साथ यहां जो लोग एकत्रित हुए हैं, वह दृश्य वास्तव में सराहनीय है। राष्ट्र के लिए हर किसी को इसी तरह से खड़ा रहना चाहिए। संबोधन के बाद गाजे-बाजे के बीच यात्रा निकाली गई। भारत माता की जय, वंदेमातरम आदि जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। मरसतवा, बढ़नी चाफा, भवानीगंज, भैंसहिया, बयारा, परसपुर से वापस भड़रिया पुलिस सहायता केन्द्र चौराहे पर आकर यात्रा समाप्त हुई। राजेश द्विवेदी, डा. राजेश कुमार गुप्ता, संतोष पासवान, सुरेन्द्र अग्रहरि, विनोद दूबे, कन्हैया पासवान, उमेश सैनी, धर्मराज वर्मा, सतीराम, देवानंद, कंचन पाठक, सूर्यनाथ सिंह, विजय, अजय वर्मा, बलजीत, रामफेर वर्मा आदि कार्यकर्ता यात्रा में शामिल रहे।