मारपीट में तीन जख्मी, झोपड़ी जलाई
घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 09:55 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 06:09 AM (IST)
सिद्धार्थनगर : कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बर्डपुर नंबर सात टोला तेनुहवा में शनिवार को दो पक्षों में मारपीट हुई। एक पक्ष के दो महिला समेत तीन लोगों को गंभीर चोट आई है। झोपड़ी को भी जला दिया है।
गांव निवासी दुर्गेश धुरिया खेत में गाय हांकने के लिए गए थे। वहां मौजूद गांव निवासियों ने घेर लिया। विवाद होने लगा, देखते-देखते मारपीट शुरू हो गई। लाठी व डंडा से मारा-पीटा। कुछ देर बाद घर पर भी चढ़ गए। जब महिलाओं ने विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट किया। एसओ कपिलवस्तु विनोद कुमार राव ने बताया कि मामले की जानकारी है। पुलिस जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें