नकब काट दो घर से लाखों की चोरी
सिद्धार्थनगर : कोतवाली व नगर पालिका के सुभाष नगर वार्ड स्थित सहजी टोले में गुरुवार रात अज्ञात च
सिद्धार्थनगर : कोतवाली व नगर पालिका के सुभाष नगर वार्ड स्थित सहजी टोले में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में नकब काट कर नगदी सहित दो लाख रुपये तक के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद से कोतवाली पुलिस के रात्रि गश्त की पोल भी खुल गई है। भवन स्वामियों द्वारा घटना की सूचना कोतवाली पर दे दी है। समाचार लिखे जाने तक अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।
सहजी टोले में जय प्रकाश गौड़ व सहजराम प्रजापति का मकान अगल-बगल स्थित है। रात में चोरों ने दोनों के घर के पीछे से दीवार में नकब काट कर घर के अंदर घुस गए। घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर बरामदे में थे। ऐसे में किसी को कोई आहट भी नहीं लगा। चोरों ने दोनों घरों को खंगाल दिया। इसमे जय प्रकाश के घर से चोरों के हाथ 30 हजार नगदी सहित मंगल सूत्र, कान का कील, कान की बाली, व दो बोरा लाही लेकर चलते बने। इसी प्रकार सहज राम के घर से 28 हजार नगदी सहित मंगलसूत्र, झुमकी, फूल के 15 बर्तन व कई कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष मो. इद्रीस पटवारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल रविन्द्र कुमार ¨सह का कहना है कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम को रवाना किया गया है। जांच पड़ताल के उपरांत मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाएगा।