Move to Jagran APP

अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने का लें संकल्प

कार्यकर्ताओं ने विधायक को फरसा व भगवान परशुराम का चित्र भेंट किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Apr 2020 10:35 PM (IST)Updated: Sun, 26 Apr 2020 10:35 PM (IST)
अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने का लें संकल्प
अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने का लें संकल्प

सिद्धार्थनगर : रविवार को भगवान परशुराम का प्राकट्य उत्सव मनाया गया। इस बीच वक्ताओं ने उनके जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला। लोगों से अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया गया।

loksabha election banner

शाहपुर स्थित हिदू भवन पर विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के की अगुवाई में मना। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम शास्त्र एवं शस्त्र के ज्ञाता थे। उन्होंने सदैव अन्याय के विरुद्ध लड़ने का काम किया। उनके जन्मोत्सव पर हम सभी को भी अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लेना होगा। अन्य वक्ताओं ने भी संबोधन में परशुरामजी के संघर्षों एवं आदर्शों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने विधायक को फरसा व भगवान परशुराम का चित्र भेंट किया। लवकुश ओझा, मक्कू शाही, लालजी शुक्ला, चंद्रभान अग्रहरि, संजय मिश्र, मुरारी पाण्डेय, सत्येन्द्र पाण्डेय आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.