विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचा

Published: Sat, 12 Sep 2026 09:28 PM (IST)

एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा के खुनुवा चेकपोस्ट पर विशेष तलाशी अभियान में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए।

चांदी ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को एसएसबी जवानों ने दबोचा।

चांदी ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को एसएसबी जवानों ने दबोचा।

HighLights

  1. एसएसबी ने खुनुवा चेकपोस्ट पर 6.474 किलो चांदी के आभूषण पकड़े।

  2. नेपाल ले जाते 72 वर्षीय बुजुर्ग को जवानों ने दबोचा।

  3. वैध कागजात न मिलने पर चांदी व व्यक्ति सीमा शुल्क को सौंपे।

जागरण संवाददाता, शोहरतगढ़। भारत-नेपाल सीमा के खुनुवा चेकपोस्ट पर एसएसबी ने शनिवार को विशेष तलाशी अभियान में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए। जवानों ने आभूषण लेकर नेपाल जा रहे 72 वर्षीय बुजुर्ग को पकड़ लिया। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर बरामद चांदी और व्यक्ति को सीमा शुल्क विभाग खुनुवा के सुपुर्द कर दिया गया।

43वीं वाहिनी एसएसबी के अनुसार, विशेष सूचना पर सीमा स्तंभ संख्या 556 से करीब 50 मीटर अंदर चेकपोस्ट पर जवान सघन जांच कर रहे थे। इसी दौरान भारत से नेपाल की ओर जा रहे बुजुर्ग को रोककर तलाशी के लिए कहा गया।

तलाशी की बात सुनते ही वह घबरा गया और वापस भारत की ओर भागने लगा। जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में गठरीनुमा सामान से 186 जोड़ी पायल और 1,448 बिछिया बरामद हुईं। इनका कुल वजन 6.474 किलो था। पूछताछ में बुजुर्ग ने अपना नाम हरिराम पुत्र प्यारे, निवासी नीबी दोहनी, थाना शोहरतगढ़ बताया।

हरिराम ने बताया कि शोहरतगढ़ में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे एक हजार रुपये देने का लालच दिया था। इसके बदले वह आभूषण नेपाल पहुंचाने के लिए तैयार हुआ। उसे नेपाल में एक निर्धारित स्थान पर खड़े रहकर सामान किसी अनजान व्यक्ति को सौंपना था। संबंधित व्यक्ति वहां पहुंचकर आभूषण ले लेता।

आभूषणों के संबंध में वैध कागजात नहीं मिलने पर एसएसबी ने बरामद चांदी और पकड़े गए व्यक्ति को आगे की कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें- राम वन गमन मार्ग मामले में CM योगी की नाराजगी के बाद ठेकेदार फर्म और एक्सईएन सस्पेंड, SE पर भी कार्यवाही