अभियान पर सवाल, रोग पर भी मलाल
क्षय रोग उन्मूलन अभियान को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बढ़ रही मरीजों की संख्या से रोग पर भी मलाल है। यह लाजिमी भी है क्योंकि एक ओर अभियान लगातार चल रहा है तो दूसरी ओर मरीज भी बढ़ रहे हैं। सवाल यह है कि अभियान कहां चल रहा है और मरीज कैसे बढ़ रहे हैं?
सिद्धार्थनगर :
क्षय रोग उन्मूलन अभियान को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बढ़ रही मरीजों की संख्या से रोग पर भी मलाल है। यह लाजिमी भी है, क्योंकि एक ओर अभियान लगातार चल रहा है तो दूसरी ओर मरीज भी बढ़ रहे हैं। सवाल यह है कि अभियान कहां चल रहा है और मरीज कैसे बढ़ रहे हैं?
एक वर्ष में 605 मरीजों की बढ़ोतरी हुई है। 2018 में 2600 मरीज थे। मौजूदा समय में यह संख्या बढ़कर 3205 हो गई है। सुपोषण के लिए मरीजों के बैंक खातों में पांच सौ रुपये प्रति माह भेजे भी जा रहे हैं। दूसरी ओर नियमित दवा के प्रयोग न करने से एमडीआर (मल्टी ड्रग रेसिस्टेंट) मरीज भी बढ़ रहे हैं। इनको सामान्य दवाएं काम नहीं करतीं। लंबे समय तक इलाज की जरुरत होती है।
----
ब्लाकवार मरीजों का आंकड़ा
ब्लाक मरीज
बांसी 397
बढ़नी 149
भनवापुर 94
नौगढ़ 1006
डुमरियागंज 586
इटवा 174
खेसरहा 132
खुनियांव 131
मिठवल 232
उसका बाजार 156
कुल योग 3205
----
क्षय रोग उन्मूलन के लिए लगातार काम किया जा रहा है। बेहतर उपचार हो रहा है। विभागीय कर्मचारी रोगियों की लगातार मानीटरिग करते हैं। मरीजों की संख्या क्यों बढ़ रही है, इस पर नजर रखी जा रही है।
-डॉ एमडब्लू खान, जिला क्षय रोग अधिकारी