केंद्रीय विद्यालय का भवन होगा अपना
जनपद की शिक्षा व्यवस्था तरक्की की राह पर है। केंद्रीय विद्यालय भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है। केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए शासन ने वर्ष 2016 में भवन निर्माण के लिए धन का आवंटन किया था।
सिद्धार्थनगर : जनपद की शिक्षा व्यवस्था तरक्की की राह पर है। केंद्रीय विद्यालय भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है। केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए शासन ने वर्ष 2016 में भवन निर्माण के लिए धन का आवंटन किया था। इस साल भवन के निर्माण में तेजी आई है। बाउंड्रीवाल बनकर तैयार हो चुका है। भवन निर्माण ने भी जोर पकड़ा है। सैकड़ों कर्मचारी रात दिन मेहनत कर रहे हैं। 50 फीसद कार्य पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि इस साल तक इस भवन में पढ़ाई कार्य शुरू हो जाएगा।
..........
प्राथमिक शिक्षा में भी हुई सुधार
इस वर्ष आठ इंटर कालेज में स्मार्ट क्लास की शुरूआत हुई। 306 प्राथमिक हाईस्कूल को माडल स्कूल में बदल दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय में 1052 नए शिक्षकों की तैनाती भी हुई। 10 शिक्षक इंटर कालेजों को भी मिले। केंद्रीय विद्यालय के निर्माण में तेजी आई है।