Move to Jagran APP

विश्वास खो चुकी है केंद्र व प्रदेश सरकार

सिद्धार्थनगर : समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित विजन, विकास एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के अन्तर्गत गुरुवार को हथियवा चौराहे पर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों पर कटाक्ष किया गया। सपा की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने हेतु आह्वान किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 11:06 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 11:06 PM (IST)
विश्वास खो चुकी है केंद्र व प्रदेश सरकार
विश्वास खो चुकी है केंद्र व प्रदेश सरकार

सिद्धार्थनगर :

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित विजन, विकास एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के अन्तर्गत गुरुवार को हथियवा चौराहे पर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों पर कटाक्ष किया गया। सपा की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने हेतु आह्वान किया गया।

चौपाल को संबोधित करते हुए सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामकुमार यादव ने कहा कि केंद्र व भाजपा की सरकारें जनता का विश्वास खो चुकी है। चुनाव में बीजेपी ने जितने भी वादे किए, किसी पर अमल नहीं किया। सपा-बसपा गठबंधन को मजबूत गठबंधन बताते हुए उन्होंने कहा कि लोस चुनाव में उत्तर प्रदेश में गठबंधन नया कीर्तिमान रचने का काम करेगा। संबोधन में सपा नेता ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की।

सपा नेता अजय यादव ने कहा कि गठबंधन बनने के बाद से ही केंद्र सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। जिला पंचायत सदस्य सत्य नारायण यादव ने सपा सरकार के विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। अनिल गौतम, तोता राम वर्मा, राजेश चौधरी, राम धीरज साहनी, रघुनंदन, अजय गुप्ता, अतीकुर्रहमान, नसीम अहमद, सोनू पाण्डेय, दिवाकर यादव, अज्जू ¨सह, लवकुश यादव, पप्पू पाण्डेय, अखिलेश आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.