Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपाइयों ने सेनानी प्रभुदयाल को किया याद

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 02 Dec 2018 10:52 PM (IST)

    सपा ने रविवार को जूनियर हाईस्कूल जोगिया परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रभुदयाल विद्यार्थी की याद में संगोष्ठी किया। उनके किए गए कार्य को याद कि ...और पढ़ें

    Hero Image
    सपाइयों ने सेनानी प्रभुदयाल को किया याद

    सिद्धार्थनगर : सपा ने रविवार को जूनियर हाईस्कूल जोगिया परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रभुदयाल विद्यार्थी की याद में संगोष्ठी किया। उनके किए गए कार्य को याद किया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को अनमोल बताया।

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि प्रभुदयाल विद्यार्थी को महात्मा गांधी के पुत्र के रूप में जाना जाता था। किशोर अवस्था में महात्?मा गांधी के आश्रम में पहुंच गए थे। उनसे प्रेरित होकर आजादी की लड़ाई में भाग लिया। जेल भी गए, आजादी के बाद विधायक भी बने। क्षेत्र के विकास में योगदान दिया। कार्यक्रम को प्रभुदयाल विद्यार्थी की पत्नी व पूर्व विधायक कमला साहनी, पूर्व विधायक विजय पासवान, वरिष्ठ सपा नेता मुरली मिश्रा, समाजवादी ¨चतक मणेंद्र मिश्रा मशाल, जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, जिला सचिव अनूप यादव, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ पवन मिश्रा, अमित यादव आदि ने संबोधित किया। इस दौरान धनराज यादव, नंदलाल यादव, ग्राम प्रधान गणेश शंकर गौड़, सर्वजीत यादव, ओंकार यादव, रामऔतार, भोलानाथ यादव, विपिन त्रिपाठी, रघुवर साहनी, रवि यादव, श्रीकांत मिश्रा, अनवर अली, हरिश्चंद्र, शिवपूजन मिश्रा, सतीश जायसवाल, ¨टकू ओझा, सर्वेश ओझा, मनोज, पंकज, बबलू यादव, बबलू मिश्रा, राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें