सांप ने सपेरे को डंसा, मौत
सिद्धार्थनगर : क्षेत्र के मन्नीजोत गांव में सांप पकड़ने गए सपेरे को ही सर्प ने डंस लिया। अस्पताल ले
सिद्धार्थनगर : क्षेत्र के मन्नीजोत गांव में सांप पकड़ने गए सपेरे को ही सर्प ने डंस लिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना से ग्रामवासी हतप्रभ रह गए।
मन्नीजोत निवासी करीब 50 वर्षीय सालिक राम पुत्र साधू शुक्रवार की सुबह लगभग 7 बजे त्रिलोकपुर थानान्तर्गत ग्राम सहिजवार में सांप पकड़ने के लिए गए थे। कुछ देर प्रयास के बाद सांप दिखाई दिया। जिसे सपेरे ने पकड़ने की कोशिश की, इसी बीच सांप ने उसकी उंगली में काट लिया। तुरंत उसने सांप को छोड़ दिया। मगर थोड़ी देर बाद दुबारा प्रयास किया और फिर सांप को पकड़कर बंद कर लिया। इतनी देर में सपेरे सालिक राम की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसे देखकर लोग भी हतप्रभ रह गए। फौरन उसको झाड़ फूंक के लिए ग्राम मल्हवार ले गए। जहां उन्हें अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। ग्रामीण सपेरे के घर सूचना देते हुए उसको इलाज के लिए सीएचसी बेवा ले गए, परंतु रास्ते में सपेरे ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर मौत की पुष्टि चिकित्सकों ने की। मृतक अपने सात वर्षीय इकलौते बेटे व पत्नी को पीछे छोड़ गए। घटना की चर्चा आसपास के गांवों में बनी रही।