विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर में बनेगा मिनी स्टेडियम, खिलाड़ियों को मिलेंगी कई आधुनिक सुविधाएं

Published: Mon, 21 Sep 2026 11:15 AM (IST)

सिद्धार्थनगर के श्री सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में मिनी स्टेडियम का निर्माण होगा, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. श्री सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज में मिनी स्टेडियम बनेगा।

  2. खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।

  3. वाटर एटीएम, शौचालय भी स्थापित, विधायक ने दिए ₹15 लाख।

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। शहर के बीच खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। श्री सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार के खेल मैदान में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गोविंद माधव ने विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि मिनी स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। सुबह-शाम टहलने वालों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।

विद्यालय परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष के सहयोग से निर्मित वाटर एटीएम और 10 शौचालय भी स्थापित हो चुके हैं। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने बताया कि इसका लोकार्पण भी सांसद व सदर विधायक के जरिये हो चुका है।

सदर विधायक ने विद्यालय में अधूरे शिक्षक भवन का निर्माण पूरा कराने के लिए अपनी विधायक निधि से 15 लाख रुपये देने की घोषणा भी की है। इससे विद्यालय में लंबित निर्माण कार्य को गति मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर के काला नमक की सुगंध से महकेगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, 25 सितंबर से नोएडा में होगा आयोजन