सिद्धार्थनगर में जांच के दौरान 131.781 क्विंटल खाद्यान्न मिला कम, कोटेदार और उसके बेटे पर मुकदमा दर्ज
सिद्धार्थनगर के इटवा में राशन वितरण में अनियमितता और खाद्यान्न की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। जांच में 131 ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
इटवा में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत मिली।
जांच में 131 क्विंटल से अधिक अनाज कम पाया गया।
कोटेदार और बेटे पर कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज हुआ।
जागरण संवाददाता, इटवा। कार्ड धारकों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का खाद्यान्न बांटने के बजाए उसे कालाबाजारी कर लिया गया। इसकी जांच हुई। जिसमें शिकायत की पुष्टि हुई। इसके बाद आपूर्ति निरीक्षक खुनियांव द्वारा गोल्हौरा थाने में उचित दर विक्रेता और उनके बेटे के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया।
इटवा तहसील अंतर्गत खुनियांव ब्लाक के ग्राम भटगवां में कार्ड धारकों ने राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत की थी। शिकायती पत्र को गंभीरता से लेते हुए आपूर्ति निरीक्षक राघवेंद्र शाही ने 31 अगस्त और पहली सितंबर को उचित विक्रेता की दुकान पर जाकर जांच की।
मौके पर कार्ड धारकों के बयान भी दर्ज किए गए। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि कार्ड की यूनिट के अनुसार पूरा राशन नहीं दिया गया। कुछ कार्ड धारकों ने कम खाद्यान्न और अधिक रूपया वसूलने की भी शिकायत की। कुछ कार्ड धारकों ने बताया कि कोटेदार राम पराग का लड़का पुजारी ही राशन वितरण करता है। आरोप ये भी है कि कुछ उपभोक्ताओं ई-पास मशीन में अंगूठा लगाने के बाद राशन नहीं दिया गया।
कब किया गया भौतिक सत्यापन?
जांच के दौरान पहली सितंबर को खाद्यान्न की दुकान और गोदाम में उपलब्ध स्टाक का भौतिक सत्यापन किया गया। इसमें अगस्त-अगस्त 2026 का अवशेष खाद्यान्न, चीनी तथा सितंबर 2026 में वितरण खाद्यान्न की मात्रा कुल 52.795 क्विंटल गेहूं, 78.986 क्विंटल चावल और 0.12 क्विंटल चीनी उपलब्ध होनी चाहिए थी, जो दुकान व गोदाम में उपलब्ध नहीं मिली। रिपोर्ट में आशंका जताई गई कि निर्धारित खाद्यान्न कार्ड धारकों में वितरण के बजाए उसकी कालाबजारी कर दी गई।
आपूर्ति विभाग द्वारा जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई। मंजूरी मिलने के बाद गोल्हौरा थाने पर आपूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार राम पराग और लड़के पुजारी के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।
यह भी पढ़ें- बाढ़ के बाद दरकने लगीं 114 साल पुराने निर्मोही अखाड़े की दीवारें, रोजाना 1000 लोगों को भोजन कराने वाली अन्न सेवा बंद
आपूर्ति निरीक्षक राघवेंद्र शाही ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक गोल्हौरा संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया। विधिक कार्यवाही की जा रही है।
