विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थगर में राप्ती नदी में मिला लापता युवक का शव, हाथ में कपड़ा बंधा होने से हत्या की आशंका

Published: Thu, 15 Oct 2026 05:17 PM (IST)

सिद्धार्थनगर में राप्ती नदी में लापता युवक शक्ति प्रसाद का शव दो दिन बाद बिमौआ गांव के पास मिला। हाथ ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. राप्ती नदी में लापता युवक का शव मिला।

  2. मृतक की पहचान शक्ति प्रसाद के रूप में हुई।

  3. हाथ में कपड़ा बंधा होने से हत्या की आशंका।

जागरण संवाददाता, बांसी। राप्ती नदी में लापता हुए युवक का शव दो दिन बाद गुरुवार को बिमौआ गांव के पास उतराता मिला। मृतक की पहचान गोल्हौरा गांव निवासी शक्ति प्रसाद के रूप में हुई। शव के हाथ में कपड़ा बंधा मिलने से मौत की परिस्थितियां संदिग्ध हो गई हैं। मंगलवार सुबह तिघरा घाट के पास नदी में कूदने की सूचना के बाद से युवक की तलाश की जा रही थी। अब शव मिलने के साथ ही हाथ में कपड़ा बंधे होने का पहलू जांच के केंद्र में आ गया है।

मंगलवार सुबह शक्ति प्रसाद के राप्ती नदी में कूदने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों ने तलाश अभियान शुरू किया। दो दिन तक नदी में खोजबीन के बावजूद युवक का पता नहीं चल सका। गुरुवार को बिमौआ गांव के पास नदी में शव उतराता दिखाई देने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे स्वजन ने शव की पहचान शक्ति प्रसाद के रूप में की।

युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शव के हाथ में कपड़ा बंधा मिलने की स्थिति ने मामले को संदिग्ध बना दिया है। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों से युवक की मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में वीडियो कॉल पर अश्लीलता और दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कई दिनों से चल रही थी तलाश