विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई की आग ने बुझाए सिद्धार्थनगर के दो घरों के चिराग, गांव में पसरा मातम

Published: Sun, 25 Oct 2026 02:37 PM (IST)

मुंबई के साकीनाका अग्निकांड में सिद्धार्थनगर के इटवा स्थित पिपरी बुजुर्ग गांव के दो युवकों, राजेश और तौफीक, की मृत्यु ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. मुंबई के साकीनाका में भीषण अग्निकांड।

  2. सिद्धार्थनगर के दो युवकों की दुखद मृत्यु।

  3. पिपरी बुजुर्ग गांव में शोक की लहर।

जागरण संवाददाता, इटवा। मुंबई के साकीनाका क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड ने सिद्धार्थनगर जिले के इटवा क्षेत्र स्थित पिपरी बुजुर्ग गांव के दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में गांव के दो युवकों की मृत्यु हो गई। दोनों मुंबई में एक ही परिसर में मजदूरी करते थे। शनिवार को दूसरे युवक की भी मृत्यु होने की सूचना गांव पहुंची तो स्वजन में चीख-पुकार मच गई। हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मुंबई के साकीनाका स्थित रसीद कंपाउंड में 20 अक्टूबर की रात भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। मृतकों में एक की पहचान इटवा ब्लाक के पिपरी बुजुर्ग गांव निवासी 30 वर्षीय राजेश पुत्र मुन्नी लाल के रूप में हुई थी। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे लोगों में शामिल इसी गांव के 24 वर्षीय तौफीक पुत्र साबिर ने शनिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

दोनों युवकों की मृत्यु की खबर गांव पहुंचते ही उनके स्वजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई गए दोनों युवकों की असमय मृत्यु से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। एक ही गांव के दो युवकों की एक ही अग्निकांड में जान जाने से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में वीडियो कॉल पर अश्लीलता और दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कई दिनों से चल रही थी तलाश