विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर में टेंट का खंभा पकड़ने को लेकर मारपीट, चार घायल

Published: Sun, 28 Jun 2026 03:42 PM (IST)

सिद्धार्थनगर के भवानीगंज में एक शादी समारोह में टेंट का खंभा पकड़ने को लेकर हुए विवाद में करीब एक दर्जन ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. शादी में टेंट का खंभा पकड़ने पर विवाद हुआ।

  2. करीब एक दर्जन लोगों ने घर में घुसकर पीटा।

  3. इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

संवाद सूत्र, भवानीगंज, (सिद्धार्थनगर)। एक कार्यक्रम में पांच वर्षीय बच्चे द्वारा टेंट का खम्भा पकड़ने को लेकर उपजे विवाद में करीब एक दर्जन लोगों ने घर में घुसकर लाठी डंडों से पिटाई कर दिया। जिसमे पांच लोगों को चोट आई है।पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है।

थाना क्षेत्र के भैसहिया गांव में राजा फार्म गांव में शनिवार रात अर्जुन मौर्या के लड़की की शादी थी। वहां मानती देवी का पांच वर्ष का लड़का राज टेंट का खम्भा पकड़कर खड़ा था। टेंट मालिक रामपियारे पुत्र कुमारे निवासी हिसामुद्दीनपुर टेंट की दुकान चलाते हैं ने राज को मारते हुए भगा दिया तो उसका बड़ा भाई राजू पुत्र बबलू चौहान उलाहना लेकर रामपियारे के पास पहुंचा उनके बीच गाली गलौज होने लगा।

कुछ समय बाद रामपियारे, बाबूलाल चौहान पुत्र रामपियारे व 10 अन्य लोगों ने बबलू के घर चढ़कर लाठी डंडों से मारना पिटना शुरू कर दिया। जिसमे बबलू पुत्र शेरे चौहान, मानती पत्नी बबलू, आरती पुत्री बबलू, व पड़ोसी अमन गौतम पुत्र राजेंद्र गौतम को गंभीर चोट आई है। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां चल रहा था।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में शादी से लौट रही किशोरी की ट्रक से कुचलकर मौत, परिवार में पसरा मातम

पीड़िता मानती देवी ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है।इस संबंध में विजय शंकर सिंह थानाध्यक्ष भवानीगंज ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है।6से7 लोग घायल है, जांच की जा रही है।