सिद्धार्थनगर में सरसों-अलसी के मिनीकिट मिलेंगे मुफ्त, गेहूं और दलहन के बीजों पर भी मिलेगी बंपर छूट
रबी सीजन 2026-27 के लिए कृषि विभाग ने बीज वितरण हेतु ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है, जिससे किसानों को ...और पढ़ें
-1792919940465_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। रबी सीजन 2026-27 में फसलों की बोआई की तैयारी कर रहे किसानों के लिए कृषि विभाग ने बीज वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभिन्न योजनाओं के तहत नि:शुल्क मिनीकिट और अनुदान पर गुणवत्तायुक्त बीज पाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है। इससे किसानों को समय से बीज उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने बताया कि तिलहन-दलहन बीज मिनीकिट, मिलेट्स कार्यक्रम, मिशन फार आत्मनिर्भरता इन पल्सेस, गेहूं योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। सरसों और अलसी के मिनीकिट नि:शुल्क मिलेंगे। मसूर, मटर और सरसों के सामान्य बीज पर 75 प्रतिशत, जबकि गेहूं के बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा।
कुछ योजनाओं में पात्रता के अनुसार शत-प्रतिशत अनुदान का भी प्रावधान है। किसान कृषि विभाग की वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in पर बुकिंग कर सकते हैं। चयन ई-लाटरी से होगा। परेशानी होने पर प्राविधिक सहायक या राजकीय कृषि बीज भंडार से संपर्क कर सकते हैं।
