सिद्धार्थनगर में स्टेट हाईवे का होगा चौड़ीकरण, सफर होगा आसान
सिद्धार्थनगर में बेवा-ढेबरूआ और बांसी-बिस्कोहर स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग ने भेजा है। सात से दस ...और पढ़ें

बेवा से ढेबरूआ, बांसी से बिस्कोहर की सड़क होगी 10 मीटर चौड़ी। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
स्टेट हाईवे 7 से 10 मीटर चौड़े किए जाएंगे।
बेवा-ढेबरूआ और बांसी-बिस्कोहर मार्ग का होगा चौड़ीकरण।
यात्रियों को जाम और आवागमन में मिलेगी बड़ी राहत।
मोहम्मद मेंहदी, इटवा, (सिद्धार्थनगर)। बेवा-ढेबरूआ, बांसी से इटवा व इटवा से बिस्कोहर हाईवे के चौड़ीकरण की दिशा में पहल तेज हो गई है। इन मार्गों को सात मीटर से 10 मीटर करने का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग द्वारा भेजा गया है। प्रस्ताव की स्वीकृति मिलते ही धरातल पर कार्य प्रारंभ हो जाएगा। राजमार्ग का चौड़ीकरण होने से यहां से गुजरने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। हाईवे पर जहां गाड़ियां फर्राटा भर सकेंगी, वहीं जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
बेवा-ढेबरूआ मार्ग आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। ये मार्ग डुमरियागंज, इटवा, बढ़नी तो जोड़ता है। बढ़नी के बाद नेपाल राष्ट्र की सीमा शुरू हो जाती है। जबकि बांसी से इटवा, बिस्कोहर स्टेट हाईवे भी महत्वपूर्ण है। बिस्कोहर सीमा के बाद बलरामपुर जनपद सीमा शुरू हो जाती है। जहां से यात्री गोंडा, लखनऊ, कानपुर की यात्रा करते हैं।
पीडब्लूडी विभाग के मुख्य अभियंता द्वारा उक्त हाईवे के चौड़ीकरण का प्रस्ताव लखनऊ भेजा गया है। इसमें बेवा-ढेबरूआ मार्ग का प्रस्ताव 193 करोड़, यानी एक अरब, 93 करोड़ की लागत से है। जबकि रानीगंज बांसी से इटवा, बिस्कोहर हाईवे का प्रस्ताव 250 करोड़, यानी दो अरब 50 करोड़ का है।
बेवा से ढेबरूआ 42 किलोमीटर तो बांसी-बिस्कोहर की दूरी 47 किमी है। प्रस्ताव की मंजूरी मिलने के बाद ये स्टेट हाईवे की सड़क सात मीटर की जगह 10 मीटर की हो जाएगी। सड़क के दोनों तरफ कच्ची पटरी बनाई जाएगी। जिसका उपयोग पैदल चलने वाले लोगों और साइकिल सवारों के लिए फुटपाथ के रूप में किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें- नेपाल में 200 और 500 के भारतीय नोटों को मिली मंजूरी, सीमाई व्यापार और यात्रा में आएगी तेजी
बताते चलें कि हाईवे की सड़क सात मीटर होने के कारण बेवा, डुमरियागंज, शाहपुर, इटवा, बढ़नी तो रानीगंज, मझौवा, इटवा, महादेव घुरहू, बिस्कोहर जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। चौड़ीकरण के बाद आवागमन तो सुगम होगा ही, जाम से भी निजात मिल सकेगी।
