सिद्धार्थनगर में बनेगा बस अड्डा, निर्माण के लिए 3.75 करोड़ रुपये की मंजूरी
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़नी और शोहरतगढ़ में बस अड्डों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
शोहरतगढ़, बढ़नी में बस अड्डों के निर्माण को मंजूरी।
कुल 3.75 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी हुई।
क्षेत्रवासियों को बेहतर परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा।
जागरण संवाददाता, शोहरतगढ़। विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के बढ़नी और शोहरतगढ़ कस्बे में बस अड्डों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन की ओर से बढ़नी में बस अड्डे के निर्माण के लिए 2.50 करोड़ रुपये तथा शोहरतगढ़ में बस अड्डे के निर्माण के लिए 1.25 करोड़ रुपये की प्रथम किश्त जारी कर दी गई है।
यह जिम्मेदारी कार्यदाई यूपीआरएनएसएस (पैकफेड) को दी गई है। इससे दोनों परियोजनाओं पर जल्द काम शुरू होने और निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।
शासन के निर्देश पर डीएम ने एसडीएम शोहरतगढ़ को शोहरतगढ़ व बढ़नी में बस अड्डा के निर्माण के लिए भूमि चिंहित कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। एसडीएम की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम ने शोहरतगढ़ व बढ़नी में बस अड्डा के निर्माण के लिए भूमि चिंहित कर डीएम को आख्या प्रस्तुत की थी।
क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
विधायक ने कहा कि यह उपलब्धि शोहरतगढ़ परिवार के विश्वास, सहयोग और स्नेह का परिणाम है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि दोनों बस अड्डों का निर्माण शीघ्र पूरा होगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर परिवहन सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
उन्होंने दोहराया कि शोहरतगढ़ का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता और संकल्प है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रति आभार जताया।
उन्होंने कहा कि दोनों बस अड्डों का निर्माण क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे यात्रियों को सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
