विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थ नगर में अज्ञात हमलावरों ने अधेड़ को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव

Published: Mon, 19 Jan 2026 03:31 PM (IST)

सिद्धार्थ नगर के जोगिया क्षेत्र के वैरवानानकार ग्राम पंचायत के ताल भिरौना में रविवार देर रात 50 वर्षीय चंद्रबली लोधी ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. सिद्धार्थ नगर में 50 वर्षीय व्यक्ति की चाकू से हत्या।

  2. ताल भिरौना में घर के पास मिला खून से लथपथ शव।

  3. पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थ नगर। जोगिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत वैरवानानकार के टोला ताल भिरौना में रविवार की देर रात चाकू से गोदकर एक अधेड़ व्यक्ति की निर्मम हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।

हत्या को लेकर क्षेत्र में सनसनी फ़ैली हुई है। सूचना पर पहुंची उसका थाना क्षेत्र की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक चंद्रबली लोधी 50 की पत्नी संगीता की तहरीर पर पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार रविवार देर रात मृतक चन्द्रबली का शव घर के उत्तर लगभग अस्सी मीटर आगे चकरोड के किनारे लहुलुहान हालत में पाया गया। उसके शरीर पर धारदार चाकू के कई निशान देखे गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक की पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध एसओ उसका हरि कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।