नारी सुरक्षा के प्रति सभी दिखाएं जागरूकता
मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन के संबंध में नगर पंचायत बिस्कोहर स्थित राम प्रसाद संस्थान के सभागार में महिला हेल्पडेस्क के तत्वावधान में सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मिशन शक्ति को लेकर एक-दूसरे से वार्तालाप किया गया।
सिद्धार्थनगर : मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के संबंध में नगर पंचायत बिस्कोहर स्थित राम प्रसाद संस्थान के सभागार में महिला हेल्पडेस्क के तत्वावधान में सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मिशन शक्ति को लेकर एक-दूसरे से वार्तालाप किया गया।
प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि नारी सुरक्षा के प्रति हर किसी को जागरूक होने की आवश्यकता है। इनके सम्मान व स्वावलंबन की किसी दिशा में सभी को सहयोग देना चाहिए। महिला कांस्टेबल संगीता, पूनम विश्वकर्मा व सुजाता राव ने सरकार द्वारा चलाई जा रही सेवाओं में 1090 वीमेन पावर हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।