Move to Jagran APP

श्रद्धा से मनी परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भगवान परशुराम जयंती मनाई। कोविड नियमों का पालन करते हुए मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। हवन करके विश्व व समाज के कल्याण की कामना की। कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। वही अक्षय तृतीया के मौके पर स्वर्ण व्यवसायियों ने होम डिलेवरी की सुविधा दी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 May 2021 11:23 PM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 11:23 PM (IST)
श्रद्धा से मनी परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया
श्रद्धा से मनी परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया

सिद्धार्थनगर : अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भगवान परशुराम जयंती मनाई। कोविड नियमों का पालन करते हुए मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। हवन करके विश्व व समाज के कल्याण की कामना की। कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। वही अक्षय तृतीया के मौके पर स्वर्ण व्यवसायियों ने होम डिलेवरी की सुविधा दी। लोगों ने परंपरा के अनुसार आभूषणों की खरीदारी की। किसानों ने खेत की पूजन कर जोताई शुरू कर खरीफ सीजन का शुभारंभ किया।

loksabha election banner

मुख्यालय के पिपरा स्थित ब्राह्माण महासभा के जिला कार्यालय पर परशुराम जंयती मनाई गई। जिलाध्यक्ष राम कृष्ण पांडेय ने कहा कि भगवान परशुराम के रूप में विष्णु ने अवतार लिया था। बुराईयों का खात्मा करने के लिए पृथ्वी पर अवतार लिया था। हमेशा न्याय का साथ दिया। परम पराक्रमी योद्धा व चारों वेद के ज्ञाता के रूप में इनकी पहचान है। ब्रह्मा ने इन्हें मन की गति से कहीं भी दूरी तय करने का अवतार दिया था। गुरु को दक्षिणा में इन्होंने पृथ्वी दे दी थी। इसलिए वह रात्रि निवास महेंद्र पर्वत पर करते थे। ऐसे महापुरुष के जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है। युवा वर्ग को इनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लेना होगा, तभी विश्व व समाज का कल्याण संभव है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम नारायण चौबे, संरक्षक राधारमन त्रिपाठी, सुधीर पांडेय, अमरनाथ पांडेय, राजेश दुबे, बासुदेव पांडेय, रजत चौबे, सन्नी पांडेय, पंकज मिश्रा, हिमांचल पांडेय, रोहित त्रिपाठी, शशांक त्रिपाठी, ग्राम प्रधान जोगिया संतोष भारती, अजय उपाध्याय, गोपाल पाठक आदि मौजूद रहे। सनई चौराहे के एक स्कूल पर परशुराम जयंती मनाई गई, जिसमें भाजपा नेता कौशलेंद्र त्रिपाठी, पवन मिश्रा, गंगा मिश्रा, सन्नी उपाध्याय, मनीष उपाध्याय आदि ने भगवान परशुराम के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस नेता प्रभात शुक्ल ने घर में कोविड नियमों का पालन करते हुए परशुराम जयंती मनाई। शोहरतगढ़ कस्बा में अक्षय तृतीया पर व्यवसायियों ने प्रतिष्ठान व घर मे विष्णु व लक्ष्मी की पूजन-अर्चन किया। सुख समृद्धि की कामना की। तुलादान की परंपरा का निर्वहन किया। रामजानकी मंदिर में पंडित राजेंद्र पांडेय, ओमप्रकाश, टिल्लू बाबा ने विधिविधान से विष्णु पुराण का पाठ किया। भगवान परशुराम का त्याग अनुकरणीय: विधायक सिद्धार्थनगर : भगवान परशुराम त्याग और आदर्श के प्रतिमूर्ति थे। संघर्ष के बदौलत उन्होंने अमरत्व प्राप्त किया है। शास्त्र के साथ ही शस्त्र की भी उन्होंने उपासना की। उनका आज्ञा पालन व पितृभक्ति इस संसार के लिए सदैव अनुकरणीय रहेगा। यह बातें विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने व्यक्त किए।

शुक्रवार शाहपुर स्थित हिदू भवन में कार्यकर्ताओं की वर्चुअल उपस्थिति में भगवान परशुराम का प्राकट्य दिवस बनाया गया। विधायक ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। विधायक ने कहा कि भगवान परशुराम के सम्मान में राप्तीतट पर वाटिका निर्माण हो रहा है। 60 बीघे में फैले इस उपवन में तरह- तरह के वृक्ष, जलाशय व अन्य की व्यवस्था की जाएगी। कहा भगवान परशुराम जाति एवं धर्म से परे हैं। इनका जीवन मानवता के लिए समर्पित रहा है। लवकुश ओझा, गुड्डू त्रिपाठी,पं. शिवम मिश्र पं. मुकेश मिश्र, रमेश सोनी, गंगाराम, पंकज पांडेय, संजय मिश्रा, ठाकुर मिश्र, मुरारी पांडेय आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.